थाना मिलक पुलिस ने हत्या की घटना का कियस सफल अनावरण, 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। थाना मिलक पुलिस ने हत्या की घटना का कियस सफल अनावरण, 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र की हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना मिलक पर मु0अ0सं0 516/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण 1. विरेन्द्र (बाईस्तवा), 2. हरप्रकाश (बाईस्तवा), 3. कृष्णपाल (बाईस्तवा)  पुत्र गण स्व0 सोहनलाल निवासी गण ग्राम रामनगर की गौटिया थाना मिलक जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया।

विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1. याकूब पुत्र स्व0 हिमायत अली निवासी लोहा पट्टी भोलानाथ थाना मिलक रामपुर 2. मान सिंह पुत्र शंकर लाल मौर्या निवासी ग्राम रामनगर की गोटिया थाना मिलक जनपद रामपुर के नाम प्रकाश में आये।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 12.02.2026 को थाना मिलक पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. याकूब पुत्र स्व0 हिमायत अली, 2. मान सिंह पुत्र शंकर लाल मौर्या उपरोक्त को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ के दौरान दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि गांजा/भांग के नशे में हमने वादी के पुत्र के सिर पर रॉड मार दी थी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी और हम लोग वहाँ से अपने- अपने घर चले गये थे। 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai