गृह मंत्रालय जांच कराकर रिपोर्ट दे और उनको सुरक्षा दे, और बोले बिहार में 65 लाख मतदाता फर्जी है तो सभी सांसद इस्तीफा दे…
ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट
बलिया। जनपद के टड़वा गाँव में आज़मगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूजा पाल को लेकर दिया बड़ा बयान कहा पूजा पाल का समाजवादी पर जान से खतरा वाला बयान एक राजनैतिक स्टंट। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने गृह मंत्री को पत्र लिखा है कि पूजा पाल को किससे जान का खतरा है उसकी जांच कराए और प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है उनकी सुरक्षा जरूरी है। केंद्र सरकार जांच कराए और रिपोर्ट दे कि उनको किससे जान का खतरा है और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए। पूजा पाल फूलपुर के चुनाव में बीजेपी के लिए वोट मांगी, वह लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियो में शामिल थी पार्टी से बर्खास्तगी का फैसला सही है।

वही सपा संसद धर्मेंद्र यादव ने कहा अगर वोटर लिस्ट दुरुस्त कर रहे है तो देश के संसद को भी दुरुस्त करिए बिहार में 65 लाख वोटर फर्जी है तो बिहार के सभी सांसदों का इस्तीफा कराइये और नए सांसदों का चुनाव होना चाहिए अगर वोटर लिस्ट गलत थी तो सांसदों का निर्वाचन भी गलत है।










