कालिंदीपुरम की खराब सड़कों पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, नगर निगम से मांगा स्पष्टीकरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शहर पश्चिम के कालिंदीपुरम की मुख्य सड़कों का निर्माण पिछले करीब 12 सालों से न कराया जाने पर पूरी तरह ध्वस्त हो गई है जिनके पुनर्निर्माण की मांग को वरिष्ठ पत्रकार एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता जगदीश सिंह बुंदेला और सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर अजय कुमार सिंह ने जनहित याचिका संख्या 2409/2025 जगदीश सिंह बुंदेला व अन्य बनाम स्टेट आफ यूपी व अन्य  दाखिल किया जिसकी सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति विकास बुधवार की डिवीजन बेंच ने करते हुए  याचिका में संलग्न ध्वस्त सड़कों की फोटो देख कर नाराजगी जताई, नगर निगम के अधिवक्ता से पूछा आपने देखा है नोटिस कब मिली है।

एक दिन पहले नोटिस प्राप्ति की बात कहने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 15 दिनों में की गई कार्यवाही से अवगत कराने का आदेश दिया और सुनवाई की तिथि  15 सितंबर रखी याची गणों की ओर से आर पी राजन ने बहस की, उन्होंने कहा कि कालिंदीपुरम में जाग्रति चौराहे से मुजफ्फर बालू तिराहे तक जाने वाला  कवि धीरज जमादार मार्ग, ताज मेडिकल स्टोर से आर्मी कालोनी जाने वाली 60 फिट रोड और नंदी चौराहे से मंगल विहार, मौसम विहार होते हुए शहीद अब्दुल हमीद तिराहे तक जाने वाली 120 फिट रोड और जागृति विहार के पश्चिमी गेट के सामने की सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हैं पैदल चलना भी मुश्किल है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai