प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उतर मध्य रेलवे के 9 स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

 प्रयागराज। जनपद के करछना रेलवे स्टेशन सहित कुल 9 स्टेशन शामिल है। करछना स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशन को नया रूप दिया गया है और इसमें स्थानीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देती है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई बदलाव किए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया को बड़ा किया गया है। आधुनिक टिकट काउंटर बनाए गए हैं। आरामदायक प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है।

स्टेशन पर तीन मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है, यह सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ता है। मिनी कवर शेड और चौड़े कॉरिडोर बनाए गए हैं। दिव्यांगजनों के लिए विशेष रैंप और शौचालय की सुविधा दी गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य देश के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाना है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai