रेलवे संरक्षा आयुक्त के किया विंध्याचल–बिरोही खण्ड पर नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण।

रेलवे संरक्षा आयुक्त के किया विंध्याचल–बिरोही खण्ड पर नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेलवे संरक्षा आयुक्त के किया विंध्याचल–बिरोही खण्ड पर नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत डीडीयू–प्रयागराज तृतीय लाइन परियोजना के अंतर्गत विंध्याचल–बिरोही (BDL–BEO) खंड पर आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS), उत्तर-पूर्व परिमंडल श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण लगभग 5.855 किमी लंबाई के नवनिर्मित तृतीय लाइन खंड (किमी 742.670 से 748.525) पर संपन्न हुआ।

निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम बिरोही स्टेशन पर मंडल एवं मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। तत्पश्चात बिरोहा स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया।
रेलवे संरक्षा आयुक्त, प्रंजीव सक्सेना द्वारा मोटर ट्रॉली के माध्यम से ट्रैक, पुल, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्थाएं तथा अन्य संरचनात्मक पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। दोपहर में निरीक्षण दल विंध्याचल (BDL) पहुंचा, जहां स्टेशन का निरीक्षण किया गया तथा स्पीड ट्रायल की तैयारियां की गईं। इसके उपरांत विंध्याचल –बिरोही तृतीय लाइन खंड पर स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

रेलवे संरक्षा आयुक्त के किया विंध्याचल–बिरोही खण्ड पर नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल मंडल की टीम के साथ उपस्थित रहे तथा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के पूर्ण होने के पश्चात, CRS की स्वीकृति मिलने पर इस खंड पर यात्री एवं मालगाड़ियों का संचालन प्रारंभ किया जा सकेगा, जिससे रेल परिचालन में सुगमता आएगी तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai