त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मध्यप्रदेश के गोण्डवाना कि शासक रानी दुर्गावती को आज उनके बलिदान दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में गोष्ठी कर श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेताओं ने रानी दुर्गावती के बलिदान को याद करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति की रक्षा और गौरव तथा सम्मान के लिये मुगल साम्राज्य से जंग में 24जून 1564 को उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
रानी दुर्गावती चंदेल राजपूतों के वंशज कीरत राय की बेटी थी तथा उनका विवाह गोंडवाना साम्राज्य के राजा संग्राम शाह के बेटे दलपत शाह के साथ सन 1542 में हुआ था। उनके इस वैवाहिक संबंध के चलते चंदेल और राजगोंड राजवंश आपस में जुड़े थे।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, महसचिव रविन्द्र यादव, दान बहादुर मधुर, महेन्द्र निषाद, नाटे चौधरी, दिनेश प्रजापति, के के यादव, मशाहद,विजययादव, संतोष यादव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, महबूब उस्मानी, संतोष निषाद, सुधीर निषाद, मृत्युंजय पाण्डेय, शांति प्रकाश पटेल, जगदीश यादव, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।










