धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू की उप निरीक्षक सरिता गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक श्याम सुंदर सिंह यादव साथ स्टाफ द्वारा डीडीयू जंक्शन पर महिला यात्री व बच्चों की सुरक्षा व संरक्षा हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान समय लगभग 13/30 बजे डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर पार्सल ऑफिस के पास दो नाबालिक लड़कियों को डरे सहमी हालत में पाया। जिससे पूछने पर अपना नाम व पता (1) काजल कुमारी (बदला हुआ नाम) उम्र लगभग 16 वर्ष, थाना भभुआ,जिला कैमूर ,बिहार (2) सना कुमारी ( बदला हुआ नाम) उम्र लगभग 15 वर्ष,पता उपरोक्त बताया।
उक्त नाबालिक लड़की को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाकर काउंसलिंग किया गया,इस दौरान दोनों नाबालिक लड़कियों ने बताया कि मां के डांटने से नाराज होकर चली आई हैं। उक्त दोनों नाबालिक लड़कियों के परिजनों को उचित माध्यम से सूचना दी गई। उक्त नाबालिक लड़कियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन डीडीयू की ऑन ड्यूटी महिला स्टाफ को सुरक्षित सुपुर्द किया।










