ग्रामीणों के शिकायत पर नाराज परिवहन मंत्री ने ट्रैक्टर से अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे, दिये जाँच के आदेश।
ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। जनपद में योगी सरकार की सबसे बड़ी परियोजना ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को बाढ़ से टूटने का खतरा बना हुआ है। बाढ़ खंड के अधिकारी और ठेकेदार ने इस्टीमेंट के नाम पर 12 करोड़ के दो परियोजनावो में खेला करोड़ो का खेल, यूपी के मंत्री ने कैमरे पर किया खुलासा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग से नाराज यूपी के परिवहन मंत्री अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ ट्रेक्टर से पहुंचे परियोजना स्थल पर और मीडिया से कहा निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को बाढ़ से खतरा है, अगर ग्रीन फील्ड नही बचेगा तो बलिया भी नही बचेगा। मंत्री ने दोनों परियोजनाओ के दिये जांच के आदेश दोसी पाए जाने पर अधिकारी और ठेकेदार पर होगी कार्यवाई।
देखो देखो ट्रेक्टर पर यूपी का मंत्री आया। यह Y श्रेणी सुरक्षा वाली मंत्री की सवारी की तस्वीरे बलिया के माल्देपुर की है जहाँ कटान और परियोजनाओ में बंदरबाट की शिकायत से नाराज यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ट्रेक्टर की सवारी के साथ गंगा किनारे परियोजना स्थल पहुंच गए और परियोजनाओ की अच्छाई देख चौक गए। मीडिया से कहा रास्ते मे बांध के किनारे बहुत पानी था इसलिए ट्रेक्टर की सवारी कर यहां पहुंचे है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को टूटने का खतरा बढ़ गया है अगर यह नही बचा तो बलिया भी नही बचेगा। जल निगम के अधिकारियों ने इस्टीमेंट में कमी की है इसकी जांच कराई जाएगी। 12 करोड़ के दो परियोजना चल रही है दोनों परियोजना की जांच कराई जाएगी दोसी पाए जाने पर कार्यवाई होगी।
ग्रामीणों ने कहा की लोगो ने मंत्री जी से कटान और परियोजनाओं में लूट की शिकायत की थी, इसी लिए मंत्री जी काफी नाराज हुए और तुरंत अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ ट्रेक्टर पर सवार होकर यह पहुंच गए।










