गिरफ्तार अभियुक्तों से कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई
सैनी/कौशाम्बी। सैनी पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एएसपी राजेश सिंह ने घटना की जानकारी दी है।
गौरतलब हो कि दिनांक 16 जुलाई को थाना सैनी पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी पत्नी जो हाइवे के किनारे परचून की दुकान चलाती है आज दोपहर के समय मोटरसाइकिल से आये 02 व्यक्तियों द्वारा खीचकर दुकान के अन्दर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैनी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. सत्यम सरोज पुत्र रंजीत उर्फ रंगबाज निवासी ग्राम व थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी 2. बिजलेश पुत्र स्व० शिवबाबू निवासी पनसौर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल (यूपी 73 ए जे 1429) बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना सैनी पर मु0अ0सं0 246/25 धारा 317(2)/317(4)/318(4)/336(2)336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्तों से गहन पूछताछ करने पर अभियुक्त सत्यम सरोज द्वारा बताया गया कि मेरी बुआ का लड़का विजलेश सरोज मेरे घर आया हुआ था कल 16 जुलाई को हम दोनों मोटर साइकिल से अपने घर से निकले तथा ठेके पर जाकर के दोनों लोगों ने शराब पिया, उसके बाद घूमते हुये जा रहे थे कि हाईवे के किनारे एक परचून की दुकान दिखी जिस पर हम लोग गुटखा व सिगरेट खरीदने के लिये रुके तो देखा कि उक्त दुकान मे एक महिला मौजूद थी आस पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था, अकेली महिला को देखकर हमारी नियत खराब हो गयी हम दोनो ने उस महिला को उसी दुकान के अन्दर घसीट कर ले गये और जबरदस्ती बारी-बारी से उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा जब हम लोग भागने लगे तो महिला द्वारा बाहर निकल कर शोर किया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों द्वारा हमें पकड़ लिया गया।
बरामद पल्सर मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल हम लोगों ने दिनांक 10.07.2025 को बडागाँव पानी की टंकी के सडक किनारे से चोरी किया था, जिसको बेचने का प्रयास कर रहे थे तथा अपने बचाव हेतु मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट बदल कर चला रहे।










