बिलासपुर में गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन द्वारा सेवा कार्य।

बिलासपुर में गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन द्वारा सेवा कार्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ राजेश शर्मा की रिपोर्ट

बिलासपुर, रामपुर। बिलासपुर में गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन द्वारा सेवा कार्य। भारतीय किसान यूनियन प्रधान द्वारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत की स्मृति में बिलासपुर में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन प्रधान के जिला अध्यक्ष सरदार निरवैर सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग और साहस सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस सेवा कार्य में जिला प्रभारी सरदार सुवेग सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, जिला महासचिव सरदार निरंजन सिंह, जिला सचिव गुरप्रीत सिंह, पवनदीप सिंह, परमजोत सिंह, पवनदीप सिंह (द्वितीय), जसविंदर कौर, परमिन्दर कौर, गुरदक्ष सिंह, चरनप्रीत सिंह, तेजवीर सिंह, जगदीप सिंह, सिमरन, मन्नत, जशन सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन प्रधान के अनेक टीम सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में हिस्सा लिया और गुरु साहिब के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सेवा और बलिदान की भावना को मजबूत करना रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai