एसपी राजेश कुमार ने किया साइबर थाना व मंझनपुर थाना का आकस्मिक निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी ने पीड़ितों को दी जा रही सहायता का भी मूल्यांकन किया

कौशांबी। राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, अपराध रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक रजिस्टरों व अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक (अप-टू-डेट) रखने, साफ सफाई एवं जागरुकता अभियान चला कर जनपद के लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश किए गए, जिससे आम जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को बल मिले।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना मंझनपुर के साइबर हेल्प डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड का रख रखाब तथा पीड़ितों को दी जा रही सहायता का भी मूल्यांकन किया गया एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai