नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में त्रिवेणी बाँध पर जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ 8वें दिन भी अनवरत जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से साधक को शिव जी की कृपा प्राप्त होती है- श्याम सूरत पाण्डेय

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। विश्व जन कल्याण, सर्व मनोकामना पूर्ति एवं भूतभवान भगवान शिव को समर्पित अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण विर्सजन महायज्ञ आज 8वें दिन भी त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर के बगल नागा बाबा की गुफा के सामने अनवरत जारी रहा।

यज्ञस्थल पर आज सूरज तिवारी सपत्नीक एवं सत्या पाण्डेय ने परिवार सहित सामूहिक रूप से मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर भूतभावन भगवान भोलेनाथ का पुष्पों से श्रृंगार कर अभिषेक किया। यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से कई लाभ होते हैं, जिनमें आध्यात्मिक विकास, धन, समृद्धि, और मोक्ष की प्राप्ति शामिल है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से साधक को शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और सुख-शांति बनी रहती है। संस्था के प्रवक्ता एवं महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय ने समस्त शिवभक्तों से यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव के कृपा पात्र बनने की अपील किया।

सम्पूर्ण सावन मास तक अनवरत चलने वाले अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ के आज आठवें दिन के रुद्राभिषेक आरती एवं विसर्जन में मुख्य रूप से राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, साध्वी उमा दासी, दुर्गेश दुबे, विनोद सिंह श्रीश चंद दुबे, देवेन्द्र शुक्ला, अनुराग पाण्डेय, आशीष तिवारी किवा, अंबिका त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पाण्डेय, आकांक्षा पाण्डेय, मधुबाला पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai