घायल अधिवक्ता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल।

घायल अधिवक्ता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। घायल अधिवक्ता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। जिला कचहरी प्रयागराज के फ़ौजदारी मामले के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद खुर्शीद अकबर नकवी का हाल जानने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज स्थानीय स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे।

ज्ञात हो कि अधिवक्ता खुर्शीद नकवी का बीते सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही जिला प्रशासन के वाहन से टक्कर हो जाने के चलते काफ़ी चोट आई थी। इनके पैर में काफ़ी गहरी चोट आने के चलते इलाज एस आर एन में चल रहा है। करेली निवासी खुर्शीद नकवी सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के रिश्तेदार हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महासचिव रविन्द्र यादव, तारिक सईद अज्जू, संगम लाल मौर्य, जय सिंह यादव एडवोकेट,नाटे चौधरी, सचिन श्रीवास्तव, राजेश भारतीय, सुशील, सुरेश कुमार, भुवर सिंह, संजय मौर्य, सऊद अहमद, हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai