रामपुर में शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक का मुख्य बाजारों में किया निरीक्षण।

रामपुर में शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक का मुख्य बाजारों में किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रामपुर में शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक का मुख्य बाजारों में किया निरीक्षण। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक ने आज मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भगवती बाजार, सराफा बाजार, मिस्टर गंज, मंदिर वाली गली तथा बैजनाथ गली सहित प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति को देखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।

प्रदीप मलिक ने स्पष्ट किया कि बाजारों में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण किए जाते रहेंगे ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके। निरीक्षण के उपरांत कोतवाली पहुंचकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai