पुलिस लाइन, रामपुर में वार्षिक निरीक्षण उपरांत समीक्षा गोष्ठी का किया गया आयोजन।

पुलिस लाइन, रामपुर में वार्षिक निरीक्षण उपरांत समीक्षा गोष्ठी का किया गया आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। पुलिस लाइन, रामपुर में वार्षिक निरीक्षण उपरांत समीक्षा गोष्ठी का किया गया आयोजन। पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक, रामपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन, रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किए जाने के उपरांत समस्त राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों, जनपदीय साइबर सेल प्रभारी एवं थाना स्तर पर नियुक्त साइबर सेल प्रभारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की “दृष्टि, सतर्कता, संकल्प” की 10 प्रमुख प्राथमिकताओं पर विशेष चर्चा की गई। विशेष रूप से अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर साइबर अपराध से संबंधित प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर उसका समयबद्ध एवं विधिसम्मत निस्तारण किया जाए। साइबर सेल को आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए डिजिटल साक्ष्यों के संकलन एवं विश्लेषण में दक्षता विकसित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस लाइन, रामपुर में वार्षिक निरीक्षण उपरांत समीक्षा गोष्ठी का किया गया आयोजन।

थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें तथा साइबर अपराध की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी के अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद द्वारा स्पष्ट किया गया कि साइबर अपराध वर्तमान समय की एक गंभीर चुनौती है, जिसके प्रभावी नियंत्रण हेतु तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्यवाही एवं समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai