मकर संक्रांति पर्व पर प्रयागराज जंक्शन पर विशेष निगरानी एवं 19 विशेष गाड़ियों का संचालन।

मकर संक्रांति पर्व पर प्रयागराज जंक्शन पर विशेष निगरानी एवं 19 विशेष गाड़ियों का संचालन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मकर संक्रांति पर्व पर प्रयागराज जंक्शन पर विशेष निगरानी एवं 19 विशेष गाड़ियों का संचालन। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य)/प्रयागराज दीपक कुमार, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित द्वारा प्रयागराज जंक्शन स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से स्टेशन एवं रेल परिचालन की सतत निगरानी की गई।

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को 19.00 बजे तक प्रयागराज मण्डल द्वारा कुल 19 विशेष गाड़ियों का संचालन किया गया। इनमें रिंग रेल सेवा, विस्तारित सेवा, टाइम-टेबल स्पेशल गाड़ियां तथा यात्रियों की अतिरिक्त आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए चलाई गई अन्य विशेष गाड़ियां सम्मिलित रहीं।

इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रयागराज जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रवेश एवं निकास मार्ग, कैटरिंग सुविधाएं तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर यात्रियों की आवाजाही एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निरंतर सतर्कता बनाए रखने, यात्रियों को समुचित मार्गदर्शन प्रदान करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।

रेल प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा आवश्यक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai