गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो- 2026 में उत्तर मध्य रेलवे की सशक्त उपस्थिति।

गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो- 2026 में उत्तर मध्य रेलवे की सशक्त उपस्थिति।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आधुनिक तकनीक, सुरक्षित रेल संचालन और यात्री-केंद्रित पहलों का हो रहा है प्रभावी प्रदर्शन

 

प्रयागराज। गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो- 2026 में उत्तर मध्य रेलवे की सशक्त उपस्थिति। भारतीय रेल देश में सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के निर्माण की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ‘Government Achievements & Schemes Expo-2026’ ( 25 जुलाई – 27 जुलाई 2026) में उत्तर मध्य रेलवे अपने नवाचारों, तकनीकी उपलब्धियों एवं जनहितकारी पहलों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहा है। यह प्रदर्शनी आमजन को रेलवे में हो रहे व्यापक परिवर्तन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा यात्री सुविधाओं में हुए निरंतर सुधार से परिचित कराने का महत्वपूर्ण मंच बन रही है।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रदर्शनी स्टॉल पर आगंतुकों को भारतीय रेल के आधुनिकीकरण एवं जन-केंद्रित विकास की व्यापक झलक देखने को मिल रही है। स्टॉल में ‘कवच’ जैसी अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, आधुनिक सिग्नलिंग तकनीक, रेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित स्टेशनों, वंदे भारत एवं अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, तथा यात्री सुविधाओं में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों को आकर्षक एवं डिजिटल माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है।

गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो- 2026 में उत्तर मध्य रेलवे की सशक्त उपस्थिति।

इसके साथ ही, उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडलों की विशेषताओं, प्रमुख रेल मार्गों, परिचालन क्षमता एवं विकास कार्यों की जानकारी भी प्रदर्शित की जा रही है। आगंतुकों को उत्तर मध्य रेलवे के क्षेत्र में स्थित प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों – जैसे प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, आगरा, ग्वालियर, झांसी, खजुराहो, चित्रकूट एवं ओरछा – तक रेल संपर्क एवं पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी पहलों से भी अवगत कराया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी आमजन, विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को भारतीय रेल के बदलते स्वरूप, तकनीकी प्रगति एवं जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को निकट से जानने का अवसर प्रदान कर रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai