तीस दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बैठक में समुदायों से जुड़ी शिकायतों की हुई समीक्षा।

तीस दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बैठक में समुदायों से जुड़ी शिकायतों की हुई समीक्षा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन्द्र कुमार जैन क रिपोर्ट

भोपाल, मध्य प्रदेश। तीस दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बैठक में समुदायों से जुड़ी शिकायतों की हुई समीक्षा। मध्यप्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के तत्वावधान में राजीव गांधी भवन स्थित आयोग कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अवर सचिव सुनील कुमार सिंह ने की।

बैठक में अवर सचिव ने मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय से जुड़ी 54 तथा जैन समुदाय से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट 30 दिवस में म.प्र. राज्य अल्पसंख्यक आयोग से प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि पिछले तीन माह में राज्य में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर चर्चा की गई।

अवर सचिव श्री सिंह ने बताया कि कई मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जा चुका है जबकि कुछ मामलों में जानकारी प्राप्त मिलने के बाद जल्द से जल्द निराकरण कर दिया जाएगा।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai