पूर्व विधायक स्व. जवाहर की 29वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई, सैकड़ों की तादात में जुटे पार्टीजन एवं समर्थक दी श्रद्धांजलि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संघर्ष की मिशाल थे स्व. पंडित ज़ी -सपा

 

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अपराधियों की सजा माफ कर प्रदेश में अपराध को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार-विजमा यादव
प्रयागराज। समाजवादी नेता, पूर्व विधायक स्व. जवाहर यादव उर्फ़ पंडित की 29वीं पुण्यतिथि आज उनके आवास अशोकनगर में मनाई गई। वर्तमान में फूलपुर तत्कालीन झूंसी विधानसभा से विधायक रहे स्व. जवाहर यादव उर्फ़ पंडित की 13अगस्त 1996 को सिविल लाइन्स इलाके में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी विजमा यादव सपा से ही चार बार( दो बार फूलपुर एवं दो बार प्रतापपुर ) से विधायक हैं।

आज उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने भारी तादात में इकट्ठे होकर स्व जवाहर यादव के चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक विजमा यादव सहित पार्टी के नेताओं ने भावपूर्ण उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पंडित ज़ी संघर्ष की मिशाल थे। जिस बेरहमी सेउनकी हत्या की गई वह दिल दहला देने वाली थी। भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए विजमा यादव ने कहा कि पंडित ज़ी की हत्या में नामजद आरोपी को सरकार ने सजा माफ करमेरे परिवार ही नहीं बल्कि आम जनता के साथ धोखा किया है। सरकार अपराधी को रिहा कर अपराध को बढ़ावा देने में लगी है। उन्होने कहा कि मुझे मा. न्यायालय पर आज भी भरोसा है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, कृष्ण मूर्ति सिंह, अमरनाथ मौर्य, संदीप यादव, दान बहादुर मधुर, मदन यादव, नितिन, शांति प्रकाश, कविता पटेल, सचिन श्रीवास्तव, जीतलाल, जगदीश, धर्म पाल, शकील अहमद, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, रंजीत सुलाकी, भोला यादव, सुरेश यादव, अनंत लाल, सऊद अहमद, रंग बहादुर पटेल आदि मौजूद रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai