जिलाधिकारी ने भरवारी में प्रस्तावित अण्डरपास के दृष्टिगत वस्तुस्थिति का लिया जायजा।

जिलाधिकारी ने भरवारी में प्रस्तावित अण्डरपास के दृष्टिगत वस्तुस्थिति का लिया जायजा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम, उप जिलाधिकारी सिराथू एवं अधिशासी अधिकारी को संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी ने भरवारी में प्रस्तावित अण्डरपास के दृष्टिगत वस्तुस्थिति का लिया जायजा। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने रेलवे क्रासिंग, भरवारी में प्रस्तावित अण्डरपास के दृष्टिगत निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित अण्डरपास के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम, उप जिलाधिकारी सिराथू एवं अधिशासी अधिकारी भरवारी को संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. हरिवंश सिंह एवं अधिशासी अधिकारी भरवारी राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai