सर्व सम्मति से सुरेश गुप्ता को अध्यक्ष पद पर चुना गया, वर्षा गुप्ता पुनः महिला विंग के अध्यक्ष पद पर हुई मनोनीत
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रौनियार वैश्य जाग्रित समिति प्रयागराज के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सम्पन्न। रौनियार वैश्य जाग्रित समिति प्रयागराज का चुनाव हंगामे के बीच संपन्न हुआ। शहर के एक होटल में संस्था के कार्यकारणि और अन्य सदस्यों ने सुरेश गुप्ता को अध्यक्ष पद का चुनाव किया। वही महिला विंग के अध्यक्ष वर्षा गुप्ता को पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
चुनाव के दौरान काफी गहमा गहमी के माहौल देखने को मिला। काफी सदस्य नाराज भी हो रहे थे। काफी शोरगुल के बाद सुरेश गुप्ता को अध्यक्ष पद पर समिति के कार्यकारणी सदस्यों के बहुमत के आधार पर चुना गया।
वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि रौनियार वैश्य जाग्रित समिति समाज के विकास के लिए और जरूरत मंद परिवार के लिए हर सम्भव सहायता करेगा।










