जितेंद्र कुमार यादव की रिपोर्ट
अलवर, राजस्थान। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अलवर जिला कलक्टर ने किया सड़क का निरीक्षण। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला कलक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला के निर्देशन पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर बीना महावर की अगुवाई में सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए विभागों के अधिकारियों के संयुक्त दल ने आज हसन का मेवात नगर के सामुदायिक भवन के आस -पास की सड़क का निरीक्षण किया।

सड़क पर डिवाइडर, रोड़ लाइट, साइन बोर्ड, ब्रेकर आदि के होंगे काम। इसी प्रकार जिले भर में होंगे सड़क सुरक्षा के कार्य व गतिविधियां।










