प्रयागराज। भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था चरमराई। प्रयागराज करेली पावर हाऊस से जुड़े निहालपुर, करेली, अकबरपुर, भावापुर आदि क्षेत्रों में जर्जर विद्युत लाइनों एवं बॉक्स में खराबी के कारण बिजली कट रही है।
भीषण गर्मी में जहाँ लोग बेहाल और परेशान हैं वही विद्युत कटौती से भी तंग हो चुके हैं। जिसके कई कारण भी हैं, बिजली विभाग के कर्मचारी केवल धन उगाही में लगे हैं वही कुछ कर्मचारियों और दलालों की साठगांठ से कई अवैध रिक्शा चार्जिंग सेंटर भी संचालित किये जा रहे हैं, जबकि छोटे तबके और गरीब उपभोक्ता मीटर धारकों को महंगी बिजली और मनमानी बिजली बिल की बढ़त का दंड झेलना पड़ता है।
नगर निगम की भी कम लापरवाही नहीं है बहुत सी स्ट्रीट लाइट दिन रात जल रहें हैं जिसके कारण बिजली विभाग को चपत लग रही है तो विभाग इसका भार उपभोक्ताओं के ऊपर बढ़ा रहा है! शुक्रवार को भी रातभर लाइट आती जाती थी।










