नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने का विधायक ने दिया निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुगलसराय विधायक ने तीन पंप कैनालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, किसानों की धान की फसल के लिए पानी जरूरी

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शुक्रवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तीन पंप कैनालों का निरीक्षण किया। इसमें ग्राम सभा महदेउर, ग्राम सभा कुंडा कला और ग्राम सभा मिल्कीपुर पंप कैनाल शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान विधायक जायसवाल ने अधिकारियों को सभी पंप कैनालों को पूरी क्षमता से चलाकर नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया। महदेउर पंप कैनाल पर उन्होंने वहां के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और क्षेत्र के किसानों को पानी मिल सके इसके लिए पाइपलाइन का विस्तार करने की बात कही।

विधायक ने यह भी कहा कि महदेउर में जो पम्प अभी तक हाथ से चलाया जा रहा था, उसे दिसंबर तक ऑटोमैटिक करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की अधिक आवश्यकता है।

इसे देखते हुए पंपों को पूरी क्षमता से चलाना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नहरों के टेल तक पानी पहुंचना चाहिए। विधायक ने कहा कि किसानों की खेती उनकी पूंजी है।

विधायक जायसवाल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में यदि कोई समस्या हो तो उसे तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान हित में कोई भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाही तय है।

पानी को लेकर कोई भी बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों की समस्या के निदान के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खेतों में पानी पहुंचना अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, सहायक अभियंता सौरभ मालवीय, अनिल कुमार यादव, अवर अभियंता विनय पांडेय, संदीप मौर्या के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai