मनरेगा का नाम अब ‘विकसित भारत जी राम जी ग्राम योजना’, खैर खाता में भव्य बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक।

मनरेगा का नाम अब 'विकसित भारत जी राम जी ग्राम योजना', खैर खाता में भव्य बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मूंढापांडे के खैर खाता में हुई भव्य बैठक

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मनरेगा का नाम अब ‘विकसित भारत जी राम जी ग्राम योजना’, खैर खाता में भव्य बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक। विकासखंड मूंढापांडे की ग्राम पंचायत खैर खाता में शासन के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम परिवर्तित कर ‘विकसित भारत ग्राम योजना’ किए जाने के संबंध में जन-जागरूकता फैलाना और प्रचार-प्रसार करना रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने दी योजना की जानकारी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रभारी खंड विकास अधिकारी अमरीश यादव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) देवेश कन्हैया और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) गणेश यादव ने ग्रामवासियों को योजना के नए स्वरूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा योजना का नाम अब ‘विकसित भारत ग्राम योजना’ कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और ग्रामीणों को और अधिक सशक्त बनाना है,आज के दिन ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों में इसी प्रकार की बैठकों का आयोजन कर जनता को जागरूक किया जा रहा है इन ग्राम प्रधानों की रही उपस्थिति, बैठक में खैर खाता सहित आस-पास की कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित ग्राम प्रधानों में मुख्य रूप से शामिल रहे खैर खाता बूजपुर, आशा सलेमपुर मातीपुर सिकंदरपुर पट्टी, दोलारी, लालपुर तेतरी।

मनरेगा का नाम अब 'विकसित भारत जी राम जी ग्राम योजना', खैर खाता में भव्य बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक।

ब्लॉक स्तर पर व्यापक अभियान:- सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने अवगत कराया कि विकासखंड की अन्य समस्त ग्राम पंचायतों में भी आज इसी क्रम में बैठकों का सफल आयोजन संपन्न हुआ है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इस बदलाव और योजना के लाभ की जानकारी पहुँच सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai