शीतलहर के बीच मसीहा बने विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, कड़ाके की ठंड में हजारों जरूरतमंदों को थमाया राहत का कंबल।

शीतलहर के बीच मसीहा बने विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, कड़ाके की ठंड में हजारों जरूरतमंदों को थमाया राहत का कंबल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मूंढापांडे, मुरादाबाद। शीतलहर के बीच मसीहा बने विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, कड़ाके की ठंड में हजारों जरूरतमंदों को थमाया राहत का कंबल।  मूंढापांडे भदासना और रतनपुर कलां में उमड़ा जनसैलाब; विधायक बोले- मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप कोई भी गरीब नहीं रहेगा ठंड में असुरक्षित, अंतिम छोर तक पहुँचाई जा रही मदद, कुंदरकी (मुरादाबाद): उत्तर प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड और जानलेवा शीतलहर के बीच योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। गरीबों और असहायों को राहत पहुँचाने के संकल्प के साथ शुक्रवार को तहसील प्रशासन द्वारा विशाल कंबल वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महृषि दयानन्द लॉ कॉलेज, भदासना और लीलावती भगवतशरण स्कूल, रतनपुर कलां में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए, जहाँ कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, हजारों पात्रों को मिली राहत, खिले चेहरे, बढ़ती ठंड से ठिठुर रहे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों जरूरतमंदों को विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अपने हाथों से कंबल वितरित किए। जैसे ही असहाय बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को गर्म कंबल मिले, उनके चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलकने लगी। प्रशासन की इस समयबद्ध पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी मदद

विधायक, कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित नहीं रहना चाहिए। शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं और राहत का लाभ समाज के पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।” उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका एकमात्र लक्ष्य है और गरीब की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है।

अधिकारियों को कड़े निर्देश

विधायक ने मंच से ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र का सघन सर्वे करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी वास्तविक पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रह जाए। उन्होंने तहसील प्रशासन को सतर्क रहने को कहा ताकि भीषण ठंड में किसी को भी परेशानी न हो।

तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में क्षेत्रीय भारी भीड़ के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख गुलाम जिलानी, तहसीलदार अंकित गिरी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, बबलू जाटव, अशोक तोमर, रोहित सिंह, जय सिंह, मयंक शर्मा, विजयपाल सैनी, और बलजीत जाटव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai