दिबियापुर नगर के लोग नवरात्रि में हैरान, आखिर रामलीला मैदान क्यों डला है वीरान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट

दिबियापुर, ओरैया। शारदीय नवरात्रि पर जहां जगह जगह धार्मिक कार्यक्रमों की हमेशा गूंज बनी रहती है ।नगर के आसपास के कस्बे और गांव में सात दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन शारदीय नवरात्रि में शुरू हुआ करता है।वही दिबियापुर नगर के सनातनी एवं धार्मिक प्रवृति के लोगों को प्रतिवर्ष निराश होना पड़ता है।

आपको बताते चले नगर के प्रसिद्ध चौराहे के पास विमल द्वार गेट के अंदर बहुत पहले एक रामलीला मैदान का निर्माण हुआ था। वहां पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक पक्का मंच भी बनाया गया था। लेकिन एक दो बार ही नगर में सात या नौ दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। तब से लेकर आज तक उस रामलीला मैदान में मंच तो बना लेकिन रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो सका। कुछ सालों से बंद पड़े दशहरा महोत्सव का आयोजन पिछले साल नगर पंचायत दिबियापुर के तत्कालीन अध्यक्ष राघव मिश्रा ने एक भव्य मेले के साथ रावण दहन का आयोजन शुरू कराया।

उस दशहरा महोत्सव के शुरू होने से नगर के आसपास के लोगों को कुछ हर्ष हुआ है और आगे अन्य नगरों की भांति अपने नगर में भी धार्मिक कार्यक्रमों के होने का अनुमान लगाया गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai