प्रयागराज में गंगा नदी पर सलोरी (बघाड़ा) से हेतापट्टी तक फोर लेन पुल के निर्माण की प्रक्रिया हुई शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रविप्रकाश पटेल की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा नदी पर सलोरी (बघाड़ा) से हेतापट्टी तक फोर लेन पुल के निर्माण की प्रक्रिया हुई शुरू। करीब ₹952.93 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल लगभग 3200 मीटर लंबा होगा।

फिलहाल परियोजना के तहत मिट्टी परीक्षण और पिलर निर्माण की तैयारी चल रही है, जबकि अगले 10–20 दिनों में पिलर का काम शुरू होने की उम्मीद है। इस पुल के बनने से सहसो, बहरिया, फूलपुर और प्रतापपुर जैसे इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा और शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

प्रशासन का दावा है कि परियोजना को 3–4 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स में समय और लागत बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai