शहीद त्रिलोकी नाथ कपूर की शहादत को नमन।

शहीद त्रिलोकी नाथ कपूर की शहादत को नमन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शहीद त्रिलोकी नाथ कपूर की शहादत को नमन। शहीदवॉल पर आज प्रयागराज के शहीद त्रिलोकी नाथ कपूर की शहादत पर पुलिस ने सम्मान में राष्ट्र धुन बजाई तथा लोगों ने एक दीपक जलाकर उनको नमन किया।

इस अवसर पर शहीदवॉल के संस्थापक वीरेंद्र पाठक ने बताया कि 13 अप्रैल 1932 को आंदोलन कार्यों का एक जुलूस पुराने शहर से निकल रहा था इसी समय सामने से अंग्रेज खड़े हो गए और भारतीयों को आदेश दिया कि जमीन पर लेट जाएं अंग्रेजों ने हवा में गोलियां भी चलाई। त्रिलोकी नाथ कपूर जो युवा थे आजादी का जज्बा लिए थे उन्होंने बिना डरे अपना सीना ताने खड़े रहे। अंग्रेजों ने त्रिलोकी नाथ कपूर का सीन गोलियों से छलनी कर दिया। त्रिलोकीनाथ का फूल शहादत को प्राप्त हो गए। वह सी ए वी के छात्र थे और उनकी उसे समय उम्र मात्र 16 वर्ष की।

इस अवसर पर श्रीमती प्रीति रावत, वी के मिश्रा ने भी शहीदों पर प्रकाश डाला, व कार्यक्रम में भाग लिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai