मुगलसराय के रेवसा गांव में भारत माला परियोजना से प्रभावित परिवारों का धरना प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  मुगलसराय के रेवसा गांव में भारत माला परियोजना से प्रभावित परिवारों का धरना प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी है। प्रभावित परिवार भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने सर्किल रेट या बाजार रेट में से अधिक का चार गुना मुआवजा मांगा है। साथ ही आवासीय जमीन का पट्टा और विस्थापन से पूर्व पुनर्वास की व्यवस्था की मांग की है। भाकपा माले के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं।

11 जून को एसडीएम अनुपम मिश्रा पुलिस बल और बुलडोजर के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने चार घरों को ध्वस्त किया। प्रशासन की धमकी से डरे लोगों ने स्वयं अपने घर गिराए। इस दौरान एक महिला नागेश्वर देवी की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

प्रदर्शनकारी भूमिहीन परिवारों को गांव में ही जमीन का पट्टा और प्रभावित गरीब परिवारों के कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन पर प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

27 जून को एसडीएम ने धरना स्थल पर वार्ता की और धरना समाप्त करने का दबाव बनाया। आज ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में मार्च निकाला। 2 जुलाई को धरना स्थल पर प्रतिरोध सभा होगी। प्रभावित परिवारों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai