मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गन्ना विकास विभाग एवं जनपद की चीनी मिलों की पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा बैठक सम्पन्न। कलेक्ट सभागार में जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी के समक्ष बैठक में जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि राणा शुगर्स लिमिटेड, करीमगंज (शाहबाद) द्वारा गन्ना कृषकों को नियत समय के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है जबकि त्रिवेणी चीनी मिल, मिलक नरायनपुर एवं रूद्र बिलास किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में विलम्ब किया जा रहा है। अब तक जनपद में 98.7 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया जा चुका है।
उपस्थित चीनी मिलों के अध्यासियों/महाप्रबंधकों को निर्देश, शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार समय से गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किया जाए। क्रय केन्द्रों एवं मिल गेट पर कृषकों के लिए रुकने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा अलाव की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न बरती जाए। जनपद के किसी भी कृषक को गन्ना तौल कराने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए तथा गन्ना आपूर्ति सुगमतापूर्वक एवं ससमय सुनिश्चित की जाए।










