त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पीड़ित महिला उर्मिला देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी उदित नारायण तिवारी निवासी नारेपार, बुदौना, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की रहने वाली है पीड़िता ने लिखित शिकायत देते हुए अध्यक्ष राज्य महिला आयोग से बताया कि 24 मई 2025 को अपने पूरे परिवार के साथ बागेश्वर धाम गई घर की देख भाल के लिए गांव का ही रहने वाला हीरालाल तथा लालती देवी को रखा था। वापस 25.05.2025 को लौटे तो घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई चोरों ने घर पर रखा नगदी सहित गहने करीब 70 लाख को उठा ले गए। पीड़ित महिला ने बताया कि इस मामले में मेरे पति जब थाने गए तो कई बार तहरीर बदलवाने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 232 धारा 305 / ए 331/1 में अज्ञात में दर्ज किया।
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग से बताया कि चोरों ने मेरा तथा मेरी दोनों बहुओ का करीब 70 लाख का गहना यानी (स्त्री धन) चोरी कर ले गए आज स्थिति यह है कि हम तीनों के पास गहने के नाम पर एक टूटी अंगूठी तक नहीं रह गई है यह गहने हम लोगों के मायके और ससुर से शादी के समय में मिले थे।

राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष से पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अखबारों से पता चला कि चौकीदार जिसे घर की रखवाली के लिए रखा था। उसकी पुलिस संरक्षण में मृत्यु हो गई उसके बाद से पुलिस ने इस मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया और चोरों का पता तक नहीं लग रही है और पूरे मामले को पचा जाना चाह रही है।
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग से पीड़ित महिला ने इस मामले में अपने स्तर से उच्च स्तरीय जांच करा कर मुझ पीडिता को तथा मेरी बहू को न्याय दिलाने की अपील की।










