ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता मेयर गाजियाबाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि जिला अध्यक्ष विकास चौहान,स्याना विधायक देवेंद्र लोधी डिबाई, विधायक सी पी सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर गर्ग ने की कार्यक्रम का कुशल संचालन अभय गर्ग भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
संगोष्ठी में लोकतंत्र सेनानियों एवं भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, संयोजकों और सह संयोजकों ने हिस्सा लिया लोकतंत्र विरोधी शक्तियों को स्पष्ट संदेश दिया कि यह देश अब किसी भी तरह की तानाशाही मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगा।
मुख्य अतिथि सुनीता दयाल ने बताया कि यह संगोष्ठी संविधान हत्या दिवस’ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 को थोपा गया आपातकाल एक ऐसा काला अध्याय है, जिसने संवैधानिक अधिकारों की हत्या और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया। इस भीषण त्रासदी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की सार्वजनिक घोषणा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में नागरिक अधिकारों को कुचलने, विरोधियों को जेलों में डालने और नसबंदी जैसे क्रूर अभियानों से देश की आत्मा को घायल किया गया। आज की पीढ़ी को उस दौर की भयावहता से परिचित कराना आवश्यक है ताकि लोकतंत्र की जड़ों को और अधिक मज़बूती मिल सके। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने न्यायपालिका और प्रेस की स्वतंत्रता का दमन कर अपनी अनैतिक सत्ता को दीर्घकाल तक बनाए रखने का प्रयास किया।
क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने बताया आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने 39 में और 42 में संशोधनों के द्वारा संवैधानिक सुरक्षा कवच को कमजोर किया और संविधान की आत्मा को तोड़ने का प्रयास किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया इस दौरान कितने तत्कालीन जनसंख्या हजारों कार्यकर्ताओं नेताओं जयप्रकाश नारायण जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को प्रताड़ित किया गया देश की आम जनता के मूल अधिकारों से वंचित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकतंत्र सेनानी नवल किशोर गर्ग ने बताया यह काला अध्याय हमें लोकतंत्र की सतर्कता और संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा की सीख देता है जिसे भाजपा दृढ़ता से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी डॉ वीरेंद्र गर्ग गिरीश कुमार शर्मा, कृष्ण मुरारी ,जय प्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, नागेंद्र, प्रधान, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, डम्बर प्रधान संदीप त्यागी, सचिन शर्मा, ललित ठाकुर, कमल मकवाना, पुष्कर सिंह अशोक चौधरी आदि शामिल रहे।
