त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के तत्वाधान में यमुनापार की तहसील बारा, करछना तहसील की सैकड़ों गांवों की महिलाओं ने संविधान के सम्मान में संविधान पदयात्रा डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में निकालने का निर्णय ली और इस संविधान पदयात्रा के द्वारा बहुजन समाज की आन बान शान बीएसपी सुप्रीमों सुश्री बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि बहनजी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए डान के कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरकर एक-एक वोट निकालकर बसपा का चुनाव चिह्न हाथी के लिए दिलाने का आह्वान किया।
रामबृज ने आगे बताया कि सत्ता बिना संघर्ष के नहीं मिलती इसके लिए बहुजन महापुरुषों ने मुसीबत भरा जीवन बिताकर एक वोट का अधिकार दिया, उस वोट को चालाक लोग हमारे लोगों को बहला फुसलाकर और साड़ी धोती दारू आदि के जाल में फंसाकर सस्ती कीमत पर वोट प्राप्त कर ले रहे हैं जिससे सावधान होकर अपने वोट केवल और केवल बहुजन समाज की एक मात्र पार्टी बीएसपी और उसका चुनाव चिह्न हाथी को देने होंगे।
रामबृज ने आगे कहा कि मान्यवर साहब ने जिन रास्तों पर चलकर बहनजी को चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया उसी राह पर चलकर हमें 2027 में बहनजी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे और लोकसभा 2029 के चुनाव हर हाल में सभी बूथों से एक-एक वोट को जुटाकर बहनजी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास बनाना है। सदियों से चालाक लोगों के षड्यंत्र में जिन वर्गों को शासन सत्ता से दूर रखा गया उन्हें अपने बलबूते महापुरुषों के सहारे 2029 में बहनजी को प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास बनाना होगा।










