प्रयागराज में किया गया मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उपायों का दिया प्रशिक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

प्रयागराज। नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करने हेतु पुलिस प्रशासन सिविल डिफेंस एवं समस्त विभाग द्वारा जनपद के राजापुर कैन्ट हाईस्कूल कैन्ट सदर बाजार न्यू कैन्ट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य लोगों को हवाई हमले, आगजनी या अन्य आपात स्थितियों में सुरक्षा के तरीकों की जानकारी देना था।

मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर और ब्लैकआउट कर लोगों को आपात स्थिति का आभास कराया गया। वही सिविल डिफेंस एवं अन्य विभाग के जवानों के द्वारा प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि हवाई हमले की स्थिति में नागरिक स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित रखें। साथ ही घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित ढंग से चिकित्सा केंद्र तक पहुँचाने के तरीके भी समझाए गए।

 

 

इस दौरान गैस आग लगने की स्थिति को भी प्रदर्शित किया गया और बताया गया कि किस तरह सावधानीपूर्वक आग पर काबू पाया जा सकता है। ड्रिल के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि सतर्कता, जागरूकता और प्रशिक्षण से किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai