गंजख्वाजा एआरटीओ ऑफिस के पास नेशनल हाईवे की पुलिया में हुआ जलभराव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ढाई फीट पानी जमा, आवागमन बाधित; स्कूली बच्चे और वाहन चालक परेशान

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा एआरटीओ ऑफिस के पास नेशनल हाईवे की पुलिया में जलभराव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पुलिया के नीचे ढाई फीट तक पानी जमा है।

हाईवे पर काम करने वाली एजेंसी ने जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की है। बारिश के दौरान पुलिया के नीचे पानी भर जाता है। वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट नहीं दिखता। इस कारण लोग विपरीत दिशा से आने-जाने को मजबूर हैं।

आसपास के छह से अधिक गांवों के लोग इस मार्ग का रोजाना उपयोग करते हैं। जलजमाव से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और राहगीर प्रभावित हैं। रात में कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ जाती है।

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai