शिक्षकों, कर्मचारियों को पत्र जारी कर बुलाने का आरोप
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मुख्यमंत्री की सभा में उड़ी चुनाव आचार संहिता की धज्जिया-डॉ मानसिंह यादव। मुख्यमंत्री की सभा में चुनाव आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाये जाने का आरोप लगाते हुए स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में शिक्षकों, कर्मचारियों को विभागीय अधिकारियों ने पत्र भेजकर बुलाया था। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बुलाई सभा में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है।
सपा प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और कार्रवाई की मांग की है।









