यश फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर- डॉ सुधाकर पाण्डेय।

यश फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर- डॉ सुधाकर पाण्डेय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। यश फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर- डॉ सुधाकर पाण्डेय। कटरा, प्रयागराज में यश फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन डॉ. सुधाकर पाण्डेय पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि देश में लोगों को स्वस्थ रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए अभी और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक सक्रियता की कमी अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही है। इसलिए 40 वर्ष की आयु पार कर चुके लोगों को नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों, व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। वहीं, 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को अपनी शारीरिक स्थिति और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय-समय पर फिजियोथेरेपी की सहायता लेनी चाहिए।

डॉ एस एन चंद्रा पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर ने कहा कि फिजियोथेरेपी शारीरिक गतिशीलता बनाए रखने, मांसपेशियों की कार्यक्षमता सुधारने तथा दर्द और अकड़न जैसी समस्याओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। समय रहते स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर व्यक्ति लंबे समय तक सक्रिय और बेहतर जीवन जी सकता है।

वी के मित्तल रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर वायु सेना भारत सरकार ने कहा की डॉ यशवंत पाल द्वारा कटरा क्षेत्र के लिए यश फिजियोथेरेपी सेंटर का स्थापित कर लोगों को फिजियोथेरेपी संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल किया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नियमित व्यायाम, उचित दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया। उद्घाटन की अध्यक्षता बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव एवं संचालन कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने किया।

राम रघुवीर मिश्रा, डॉ संतोष पांडेय महासचिव फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र, डॉ त्रिभुवन सिंह उपाध्यक्ष फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ शंकर नाथ पाल, डॉक्टर अनुज सैनी, फूलचंद यादव, संजय सागर, वीरेंद्र, अर्जुन, सुनील, आराधना , गयासुद्दीन ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, मधु गुप्ता शशि पोद्दार मधु यादव, हुश्नारा बेगम, प्रिया शुक्ला, सुनीता पाल आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai