बांघबरी मठ में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भव्य आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। बांघबरी मठ में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भव्य आयोजन। श्री दिव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्री मठ बांघबरी गद्दी में परंपरानुसार प्रात: ब्रह्ममुहूर्त चार बजे पूजन शुरू हुआ। भगवान श्री बांघबरेश्वर महादेव का पूजन 51 ब्राह्माचार्यों के द्वारा किया गया। महाभिषेक के बाद श्री विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ एवं ग्रहशांति प्रयोग पूजन 21 ब्राह्मणों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज से शिष्यों ने गुरु दीक्षा भी ली।

सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का बांघबरी मठ में भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज के साथ-साथ ब्राह्मण आचार्यों ने भी पूजन किया। सुबह सात बजे गुरुदेव श्री महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज जी की समाधि पर अभिषेक एवं गुरु पूजन किया गया। प्रात: आठ बजे श्रीमठ बांघबरी पीठाधिश्वर महंत बलबीर गिरी जी महाराज का शिष्यों ने चरण पूजन कर गुरु मंत्र दीक्षा ली जो 11 बजे तक चलती रही। शिष्यों के द्वारा गुरु पूजन कर गुरु मंत्र ग्रहण किया गया।

मंत्र दीक्षा के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उडीसा महाराष्ट्र सहित दक्षिण के अनेक राज्यों से शिष्यमंडली श्री मठ बाघंबरी गद्दी पधारी। दोपहर 11 के बाद भोग, आरती  और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दस हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी अखाड़ों के महात्मा और महंत भी आए। इस दौरान मठ की भव्य सजावट भी की गई थी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai