कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ।

कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। कनकधारा द्वारा प्रयाग संगीत समिति में आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ। सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित प्रयाग संगीत समिति में आज “आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव” का भव्य शुभारंभ हो गया। कनकधारा (कनकधारा सामाजिक सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सुविख्यात गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या रहीं, जिन्होंने सावन के पारंपरिक गीतों और कजरी की सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार रखे तथा गाकर समाँ बांध दिया। कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कनकधारा संस्था द्वारा लोक विधाओं को सहेजने के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में उनकी जहाँ भी आवश्यकता होगी वो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के बड़े व्यवसायी निशीथ वर्मा, संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार, हर्षित कुमार, सह निदेशक श्रीमती उमा दीक्षित, डॉ मधु रानी शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद बंसल उपस्थित रहे।

महोत्सव के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात माता सरस्वती का पूजन वंदन किया गया, अतिथियों के सम्मान के बाद कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका और दूरदर्शन व आकाशवाणी की “A” ग्रेड लोक गायिका श्रीमती आश्रया द्विवेदी ने उपस्थित शिक्षार्थियों को गुरु शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए गंडा बंधन की रस्म कर कजरी गायन की बारीकियों और इसकी प्राचीन कला संस्कृति से रूबरू कराया।

कनकधारा संस्था की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय संस्कृति कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी विलुप्त होती लोक विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह पूरा महोत्सव श्री राकेश सिन्हा के निर्देशन और टीम कनकधारा के आयोजक मंडल की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कजरी के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में नीरज जायसवाल पार्षदगण पंकज जायसवाल, रोचक दरबारी, पवन जी श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरेंद्र सिंह, विनीता सिंह, साधना श्रीवास्तव, संजय पुरुषार्थी, तान्या निरखी , रीता सक्सेना हेमंत बैनर्जी आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai