जिलाधिकारी मनीष वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 9 को कनकधारा कजरी कार्यशाला महोत्सव का होगा भव्य समापन। अवध की लोक परंपरा और कजरी लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कनकधारा एवं रोटरी प्रयागराज संगम के सह-तत्वावधान में आयोजित “आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव” का भव्य समापन आज 9 अगस्त 2026, शनिवार को होगा।
कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से प्रयाग संगीत समिति, मेहता ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा होंगे। प्रशिक्षिका के रूप में बनारस घराने की ‘A’ ग्रेड लोक गायिका श्रीमती आश्रया द्विवेदी उपस्थित रहेंगी।
आयोजकों ने बताया कि आठ दिनों तक चली इस कार्यशाला में छात्राओं को कजरी गायन की बारीकियां सिखाई गईं। समापन समारोह में प्रशिक्षित छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कनकधारा की अध्यक्ष एवं गायिका स्वाती निरखी ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोक संस्कृति को जीवित रखना और उसे आधुनिक पीढ़ी से जोड़ना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह एवं सचिव रोटेरियन साधना श्रीवास्तव सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।









