संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर धरना प्रदर्शन, जेल  भरो  आंदोलन एवं अन्य विरोध कार्यवाहियों को लेकर जनसभा एवं ज्ञापन उपश्रमायुक्त जिला कार्यालय इलाहाबाद पर जुलूस एवं ज्ञापन उपश्रमायुक्त जिला कार्यालय से जिला कचहरी इलाहाबाद तक किया।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सभी फसलों की लागत का डेढ़ गुना  एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी की जाए, किसानों को कर्ज़मुक्त किया जाए।  उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

किसान–मज़दूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाए।

न्यूनतम  वेतन/मजदूरी ₹42,000 प्रतिमाह की जाए।

कार्य के 8 घंटे निर्धारित हों तथा ओवरटाइम का दोगुना वेतन दिया जाए।

चारों श्रम संहिताएं (लेबर कोड) वापस ली जाएं।

सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 लागू किया जाय।

आशा, रसोइया, आंगनवाड़ी सहित सभी स्कीम वर्करों, पंचायत सेवक- सहायक, चौकीदारों आदि को  नियमित  कर कर्मचारी का दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर सयुक्त रूप से प्रदर्शन किया और कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नही हुई तो हम कर्मचारी सड़क पर उतर कर बड़े आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai