भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 76 वे जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल के 6, बरगद के 1 पौधे लगाए गए।

भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 76 वे जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल के 6, बरगद के 1 पौधे लगाए गए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीसराय, बिहार। भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 76 वे जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल के 6, बरगद के 1 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व संजीत कुमार यादव ने किया।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी देवताओं के शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण कला के अधिष्ठाता के रूप में माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा जी सधष्टिकर्ता ब्रह्मा जी के वंश का हैं। इनका ही पुत्र नल- नील ने भगवान श्रीराम जी के लिए श्रीराम सेतु निर्माण किये।

भगवान विश्वकर्मा पूजा कारीगरों, इंजीनियरों,तकनीशियनों तथा श्रमिकों के परिश्रम का सम्मान करने के लिए प्रेरणा देता है। कारखानों, कार्यशालाओं एवं प्रतिष्ठानों में मशीनों और उपकरणों की पूजा की जाती है। उपकरणों की देखभाल, स्वच्छता तथा सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने का संदेश विश्वकर्मा पूजा में मिलता है।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी फैन के नेता रणजीत कुशवाहा ने बताया कि 17 सितंबर 1950 ई को नरेंद्र भाई मोदी का जन्म गुजरात के बड़नगर में हुआ था। उनके पिताजी दामोदर दास मूलचंद मोदी एवं माताजी हीराबेन मोदी थीं। उनकी शिक्षा गुजरात विश्वविद्यालय से M.A. तक की हुई।

नरेंद्र भाई मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री 4 बार बने। 26 मई 2014 को भारत के 15 वे प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 और 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। नरेंद्र भाई मोदी के मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरा हुआ। अत: उनके जन्म दिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में एक महीना तक मनाया जायेगा। आज संध्याकाल में दीप जलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया जायेगा। ऐसे कर्मठ, लोकप्रिय एवं देशभक्त नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्म दिन पर पौधारोपण अभियान स्मरणीय कार्य है।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण अभियान में संजीत कुमार यादव, रणजीत कुशवाहा, राम गोविंद शर्मा, भूषण कुमार, बहादुर, बुद्धदेव, श्रवण, आयूष, राम बिलास शाण्डिल्य, मृत्युंजय कुमार, रवींद्र कुमार मंडल, अवधेश मंडल,पंजाबी मंडल, बादल कुमार ने भाग लिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai