श्री अग्रसेन जयंती समारोह–2026 में भव्य 18 कुंडीय महायज्ञ संपन्न।

श्री अग्रसेन जयंती समारोह–2026 में भव्य 18 कुंडीय महायज्ञ संपन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज का मिला आशीर्वाद, अग्रसेन भवन के शीघ्र निर्माण की जताई कामना

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। श्री अग्रसेन जयंती समारोह–2026 में भव्य 18 कुंडीय महायज्ञ संपन्न। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज प्रयागराज (पंजी.) द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती समारोह–2026 के अंतर्गत भव्य 18 कुंडीय महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। महायज्ञ में 18 यजमान दंपतियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं तथा परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की आध्यात्मिक गरिमा को बढ़ाया। अपने आशीर्वचनों में महाराज श्री ने भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों के संरक्षण पर जोर देते हुए समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने प्रयागराज में अग्रसेन भवन के शीघ्र निर्माण की कामना व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्री आर. के. अग्रवाल जी, माननीय न्यायमूर्ति श्री सुधीर नारायण अग्रवाल जी, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार जी, डॉ. पीयूष रंजन अग्रवाल जी (अध्यक्ष, अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद), श्री राजेश कुमार अग्रवाल जी (मंत्री, अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद) तथा प्रो. डॉ. शंकर लाल गोयल जी (डीन, मध्य प्रदेश) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महायज्ञ में सम्मिलित यजमानों में श्री विनय गोयल जी, श्री प्रणव विजय जी, श्री अनुपम अग्रवाल जी, श्री अंकित एवं श्रीमती आकांक्षा जी, श्री बलराम अग्रवाल जी, श्री तुषार एवं श्रीमती दीप्ति जी, श्री सौरभ राठी जी, श्री आशीष एवं श्रीमती रूपाली जी, श्री वैभव एवं श्रीमती येशा जी, श्री गौरव स्पोर्ट्स जी, श्री सचिन एवं श्रीमती पूजा जी, श्री गौरव वीरेंद्र जी, श्री प्रशांत अग्रवाल जी, श्री अभिषेक एवं श्रीमती प्रियंका जी, श्री आशु कोका-कोला जी, श्री नवीन एवं श्रीमती रुचि जी, श्री राहुल अग्रवाल एवं श्रीमती स्वाति जी तथा श्री नीरज जी (सी.ए.) एवं श्रीमती शिखा जी शामिल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष डॉ. पीयूष रंजन अग्रवाल जी एवं जयंती संयोजक सी.ए. विनय गोयल जी के मार्गदर्शन में किया गया। महायज्ञ के माध्यम से भारतीय वैदिक परंपरा, धार्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में सेवा, सहयोग, समानता एवं परस्पर भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सेवा और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्रसेन भवन का निर्माण समाज की एकजुटता और भावी पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai