सम्राट अशोक ने महात्मा बुद्ध की विचारधारा को पूरे विश्व में फैलाया, उनकी शासन प्रणाली से कई देशों ने ली सीख –डॉ मानसिंह यादव।

सम्राट अशोक ने महात्मा बुद्ध की विचारधारा को पूरे विश्व में फैलाया, उनकी शासन प्रणाली से कई देशों ने ली सीख –डॉ मानसिंह यादव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेजा के गोसौरा खुर्द में किसान जगन्नाथ कुशवाहा की स्मृति में सम्राट अशोक की लाट स्थापित

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सम्राट अशोक ने महात्मा बुद्ध की विचारधारा को पूरे विश्व में फैलाया, उनकी शासन प्रणाली से कई देशों ने ली सीख –डॉ मानसिंह यादव। महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की लाट (स्तम्भ )की पत्थर की बनी कृति को मेजा के एक किसान जगन्नाथ कुशवाहा की स्मृति में उनके पोते सपा नेता बबलू कुशवाहा ने अपनी निजी जमीन में स्थापित कर ऐतिहासिक धरोहर को सम्मानित करने का काम किया है। सपा नेता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने आज़ इसका अनावरण किया।

डॉ मानसिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को पूरे विश्व में फैलाने का काम सम्राट अशोक ने किया। अपने पूरे परिवार को विभिन्न देशों में भेजकर उनकी शिक्षाओं का प्रचार प्रसार कराया जिसके चलते ही आज़ भगवान बुद्ध को पूरे विश्व में अटूट श्रद्धा के साथ नमन किया जाता है। सम्राट अशोक की शासन प्रणाली को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि उनकी नीतियां, कार्य और बौद्ध धर्म के प्रति समर्पण भाव आज़ भी अनुकरणीय हैं।

इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित लोंगो में सपा के यमुनापार महासचिव जगदीश यादव, राम देव निडर, पंचू राम निषाद, सनाउल्ला खां, महेन्द्र सरोज, प्रदीप निषाद, अजय कुशवाहा, उदय, रणजीत सोनकर आदि सहित क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai