सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, “गंगा, पर्यावरण और समाजवाद “विषयक संगोष्ठी में जुटेंगे नामचीन चिंतक
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। समाजवादी चिंतन शिविर का उद्घाटन 12 को। माघमेला क्षेत्र अंतर्गत समाजवादी चिंतन शिविर का उद्घाटन आगामी 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के कर कमलों द्वारा होगा। यह शिविर हर वर्ष की भांति वैभव सेवा संस्थान द्वारा माघमेला क्षेत्र के तुलसी मार्ग (पुराने रेलवे पुल )के नीचे गणपति मार्ग पर स्थित है।
चिंतन शिविर में “गंगा, पर्यावरण और समाजवाद “विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई है जिसमें कई नामचीन, चिंतक, विचारक अपने विचार रखेंगे।
उक्त जानकारी शिविर के संयोजक अवधेश आनंद ने दी है।










