त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ग्रुप ‘डी’ पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से बुलाए गए 1261 उम्मीदवारों में से 872 आज हुए उपस्थित
उम्मीदवार की गई व्यापक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की कर रहे तारीफ़। उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा ग्रुप ‘डी’ पदों जैसे सहायक, पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर-IV आदि के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन डीएसए ग्राउंड, एनसीआर, प्रयागराज में किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जनवरी 2025 को जारी अधिसूचना के साथ हुई थी, जिसके तहत उत्तर मध्य रेलवे में कुल 2,020 रिक्तियों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इसके पश्चात कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई, जिसके परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित किए गए थे।
25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक चलने वाली इस शारीरिक परीक्षा के लिए कुल 3,736 अभ्यर्थियों (3,511 पुरुष एवं 225 महिला) को बुलाया गया है। नियमानुसार कुल 751 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से छूट दी गई है, जिनमें 69 दिव्यांग 282 भूतपूर्व सैनिक और 400 सीसीए उम्मीदवार शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित मानकों के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 1,000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी है तथा 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में एक बार में तय करनी है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 1,000 मीटर की दौड़ हेतु 5 मिनट 40 सेकंड का समय निर्धारित है और उन्हें 20 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में एक बार में पूरी करनी है।

मैदान पर पूरी प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 6 बजे, 7 बजे और 8 बजे के तीन अलग-अलग बैचों में बुलाया जा रहा है। मैदान पर सबसे पहले PET सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद बायोमेट्रिक पहचान एवं आधार प्रमाणीकरण और फिर आर एफ आई डी पंजीकरण पूरा किया जाता है। इस प्रक्रिया के पश्चात अभ्यर्थियों को दौड़ की दूरी, समय सीमा तथा वजन उठाने के नियमों की पूरी जानकारी दी जाती है।
परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को बुलाए गए 1,000 अभ्यर्थियों में से 640 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें से 251 अभ्यर्थी सफल तथा 229 असफल रहे, जबकि भारी बारिश से प्रभावित लगभग 160 अभ्यर्थियों को आरक्षित दिन पर दोबारा अवसर दिया गया है। अगले दिन 26 जुलाई 2026 को 1,250 में से 928 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 622 सफल और 306 असफल घोषित किए गए। आज 27 जुलाई 2026 को कुल बुलाए गए 1,261 अभ्यर्थियों में से 872 उपस्थित हुए और इनमें से 500 सफल घोषित हुए। अबतक कुल 1373 अभ्यर्थी इस परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान पर त्वरित चिकित्सा सुविधा हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के पारदर्शी और सफल संचालन के लिए आरआरसी व प्रयागराज मंडल के रेल कर्मचारी, आरपीएफ जवान, स्काउट्स सदस्य तथा सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड की टीमें पूरी निष्ठा से तैनात हैं।
आरआरसी चेयरमैन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी स्वयं ग्राउंड स्तर पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया का निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं।









