रामपुर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार पुलिस उपाध्यकक्ष क्षेत्रीय अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी और बताया थाना।

रामपुर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार पुलिस उपाध्यकक्ष क्षेत्रीय अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी और बताया थाना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार पुलिस उपाध्यकक्ष क्षेत्रीय अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी और बताया थाना। शहजादनगरः- गौकशी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार, अवैध शस्त्र, मोटरसाइकिल व गौकशी के उपकरण बरामद दिनांक 26/27.01.2026 की रात्रि में थाना शहजादनगर व थाना भोट पुलिस को संयुक्त रुप से गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई।

थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत रजवाहा की पटरी पर गौकशी करने के अभियुक्त (जिसके संबंध में थाना भोट पर मु0अ0सं0- 8/26 धारा- 3/8 सीएसएक्ट पंजीकृत है। आज थाना शहजादनगर क्षेत्रान्तर्गत जसमौली के जंगल में गौकशी करने की फिराक में हैं, प्राप्त सूचना पर थाना शहजादनगर व थाना भोट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तलाश अभियुक्त उपरोक्त के दौरान जसमौली के भट्टे के पास एक मोटरसाइकिल दनियापुर फत्तेपुर राजवाहा की ओर से आती दिखाई दी मोटरसाइकिल को टॉर्च की रोशनी डालकर रुकने को कहा गया।

मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल छोडकर भागने के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त बाबू उर्फ सूखा पुत्र पुत्तन निवासी ग्राम चमरौआ थाना शहजादनगर जनपद रामपुर टांग में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे हिरासत पुलिस लिया गया तथा अभियुक्त शाहिद पुत्र रहीश मिया निवासी ग्राम इन्ड्रा थाना भोट जिला रामपुर को भी भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गण के कब्जे से एक तमंचा नाजायज 315 बोर मय नाल मे फंसा 1 खोखा कार0 व 01 जिन्दा कार0 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कार0 12 बोर, एक प्लास्टिक के कट्टे मे गौवध करने उपकरण 01 कुल्हाड़ी, 01 गडासा, तीन छुरी मीट काटने वाली, रस्सीयाँ, लकड़ी का गट्टा, काली पन्नी तथा एक मोटर साईकिल प्लेटिना बरामद हुयी घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai