बुलंदशहर के सपूतों ने भारत का नाम किया रोशन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिथुन सोलंकी और मनीष राजपूत का बुलंदशहर पहुंचने पर फूलमाला ढोल नगाड़ा और डीजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में और मिस्टर एंड मिस गैलेक्सी अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता में मिथुन सोलंकी और मनीष राजपूत ने जीते स्वर्ण पदक

 

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट 

बुलन्दशहर। बुलंदशहर के सपूतों ने भारत का नाम किया रोशन। बुलंदशहर के रहने वाले मिथुन सोलंकी और मनीष राजपूत का बुलंदशहर पहुंचने पर फूलमाला ढोल नगाड़ा और डीजे के साथ हुआ भव्य स्वागत। सेकड़ो की संख्या में स्वागत के लिए पहुंचे बुजुर्गों युवाओ ने कहा आज हमारे गांव जनपद ही नहीं पूरे भारत का नाम रोशन करने वाले उनके बेटों पर उन्हें गर्व है।

पावर लिफ्टिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक लाने वाले मशीन सोलंकी अपने गांव पहुंचे तो गांव में हजारों की संख्या में युवाओं और बुजुर्गों में अलग ही खुशी दिखी केक काटकर और एक दूसरर को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी मनीष को दिया आशीर्वाद।

मनीष के पिता कहते हैं उन्हें अपने बेटे पर उन्हें गर्व है कि आज उसने पूरे भारत का नाम रोशन किया है पूरे गांव में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मनीष सोलंकी किसानो परिवार से हैं मनीष ने अपने माता-पिता और पत्नी गुरु और अपने बहनोई का आभार प्रकट किया और कहाँ कि उन्होंने मुझे किसी भी कठिनाइयों में सभी का साथ मिला जिसे वह आज इस काबिल बने और अपने देश के लिए वह यह स्वर्ण पदक जीत कर लाये।

वही मिस्टर एंड मिस गैलेक्सी अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मनीष राजपूत किसान परिवार से आते हैं मनीष का कहना है कि वह इस आज इस मुकाम पर हैं अपने गुरु और परिवार की वजह से हैं जिन्होंने मुझे इतना सपोट किया और आज इस मुकाम तक पहुंचे और अपने गांव अपना जनपद और अपने देश का नाम रोशन किया।

बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित हुई थी पावरलिफ्टिंग और मिस्टर एंड मिस गैलेक्सी अंतरराष्ट्रीय बिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता 2025

पावर लिफ्टिंग में 19 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और मिस्टर एंड मिस गैलेक्सी अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता में 23 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। बैंकॉक थाइलैंड में आयोजित वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025 में 19 देशों के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया जिसमें जनपद बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धरारी में रहने वाले मिथुन सोलंकी ने रचा थाइलैंड में इतिहास जिन्होंने भारत के लिए पावर लिफ्टिंग केटेगिरी में सुवर्ण पदक अपने देश के नाम किए मिथुन सोलंकी की मेहनत को देखते हुए बी० बी० एस० ए० राष्ट्रिय चेयरमैन पवन बिड़ला के नेतृत्व में भारत की ओर से अपना प्रदर्शन दिखाया ओर मिथुन सोलंकी ने भारत ओर अपने गांव धरारी का नाम रौशन करने के लिए अपनी श्रेणी में सुवर्ण पदक लेकर वर्ल्ड चैम्पियन बने।

बैंकॉक थाइलैंड में आयोजित मिस्टर एंड मिश गैलेक्सी अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनिश प्रतियोगिता 2025 में 23 देशों के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया। जिसमें जनपद बुलन्दशहर के गांव रामगढ़ के रहने वाले मनीष राजपूत की मेहनत को देखते हुए बी० बी० एस० ए० राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर बोहोत के नेतृत्व में भारत की ओर से अपना प्रदर्शन दिखाया ओर मनीष राजपूत ने भारत का नाम रौशन करने के लिए अपनी श्रेणी में भारत के लिए 4 सुवर्ण पदक ओर 1 सिल्वर पदक लेकर मिस्टर गेलेक्सी बने और उन्होंने प्रो कार्ड भी अपने नाम किया मनीष राजपूत ने बताया मेरी इस कामयाबी के पीछे देवतुल्य मेरे पिता दिनेश गौर और माताजी भगवती और उनके बड़े भाई हरीश गौर छात्र सभा जिला अध्यक्ष सपा जिला बुलंदशहर ओर मेरी धर्मपत्नी निशु इन सभी की भूमिका रही ओर मेरे बड़े साले साहब मिथुन सोलंकी जिन्होंने गैलेक्सी अंतरराष्ट्र बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मेरी हिम्मत को बंधे रखा और मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मेरा हौसला बढ़ाया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai