प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रयागराज महाकुंभ रत्न सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज जायसवाल, रमेश केसरवानी द्वारा व्यापारियों का स्वागत किया। स्वाती निरखी ने मंच संचालन किया। पार्षद पंकज जयसवाल ने व्यापारी एकता जिंदाबाद का नारा दिया तथा सभी को शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात कार्यक्रम में 60 व्यापारियों समाजसेवियों को महाकुंभ में देश विदेश से आए स्नानार्थियों की सेवा करने वालो को व्यापार मंडल द्वारा उनके किए गए उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए प्रयागराज महाकुंभ रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मानित डॉ पीयूष दीक्षित, पदुम जायसवाल, कुल भूषण गुप्ता, संजीव वैश्य, रजत चड्ढा, डॉ प्रीति त्रिपाठी, नितिन चौरसिया, डॉ मनोज श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, उज्जवल सचदेवा, अभिषेक सक्सेना, अनिल गुप्त, आशुतोष सिंह, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक ओझा, उमेश केसरवानी, भावना गौर, सूक्ति, सौरभ माथुर, भावना त्रिपाठी, मोनिका अरोरा, ऋषि सेठी। निखिल पाण्डेय अन्य व्यापारी गण रहे।
कार्यक्रम में अतिथिगण महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता अपर जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा अपराजिता सिंह पर्यटन अधिकारी, अमित सिंह यातायात प्रभारी, अच्छे लाल विश्वकर्मा ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में मुरारी लाल अग्रवाल रघुनाथ द्विवेदी अनिल गुप्ता अन्नू ने व्यापारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी गणों में सुनीता श्रीवास्तव, पुष्कर कनोजिया, रंजना गुलाटी ललिता मलिक आदि रहे।










